
अंटार्कटिका के नीचे पहली बार मिले विचित्र जीव, वैज्ञानिकों को इनकी कोई जानकारी नहीं
AajTak
अंटार्कटिका के हिमखंडों के नीचे करीब एक किलोमीटर की गहराई में विचित्र प्रकार के जीवों की खोज हुई है. ये जीव माइनस तामपान में बिल्कुल अंधेरे में रहते हैं. इनके बारे में इससे पहले इंसानों को कोई जानकारी नहीं थी. इन्हें खोजने के लिए साइंटिस्ट्स ने अंटार्कटिका में मौजूद फिलच्नर-रॉने आइस सेल्फ में 900 मीटर की ड्रिलिंग की. इसके बाद जब उन्होंने इस छेद से कैमरा अंदर डाला तो वो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए.
अंटार्कटिका के हिमखंडों के नीचे करीब एक किलोमीटर की गहराई में विचित्र प्रकार के जीवों की खोज हुई है. ये जीव माइनस तामपान में बिल्कुल अंधेरे में रहते हैं. इनके बारे में इससे पहले इंसानों को कोई जानकारी नहीं थी. इन्हें खोजने के लिए साइंटिस्ट्स ने अंटार्कटिका में मौजूद फिलच्नर-रॉने आइस सेल्फ में 900 मीटर की ड्रिलिंग की. इसके बाद जब उन्होंने इस छेद से कैमरा अंदर डाला तो वो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए. (फोटोः गेटी ) इन जीवों की खोज के बारे में फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस नामक जर्नल में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है. जिसमें बताया गया है कि अंटार्कटिका के दक्षिण-पूर्वी वेड्डेल सागर में मौजूद फिलच्नर-रॉने आइस सेल्फ की नीचे ये जीव मिले हैं. ये आइस सेल्फ खुले समुद्र से 260 किलोमीटर दूर है. इस आइस सेल्फ की मोटाई करीब 900 मीटर है. (फोटोःBAS) इससे पहले इस तरह के जीवों की खोज कभी नहीं हुई. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये जीव समुद्री बर्फीले पत्थरों पर चिपके रहते हैं. फिलहाल ये नहीं पता चला है कि ये किस तरह के जीव हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि ये स्पॉन्ज (Sponge) है. या फिर ऐसे कोई जीव जिनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. न ही ये दुनिया के किसी किताब में बताए गए हैं. (फोटोःगेटी)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









