
अंजू की कहानी में पाकिस्तानी स्क्रिप्ट? निकाह के लिए बनी फातिमा फिर ऐसे बदल गए तेवर
AajTak
अंजू के वीजा का वक्त 20 अगस्त तक का है. वो खैबर पख्तनूख्वा के नसरुल्लाह के साथ शादी भी कर चुकी है. उसकी शादी के दस्तावेज भी सामने आ चुके है. जबकि पहले वो लगातार कह रही थी कि नसरुल्लाह से शादी का उसका कोई इरादा नहीं है. लेकिन अब तस्वीरें और दस्तावेज अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. इससे पहले अंजू कह रही थी कि वो भारत लौट आएगी. उसकी पुरानी बात और नए तेवर में फर्क साफ देखा जा सकता है.
फेसबुक प्रेमी से मिलने के लिए सरहद पार करके पाकिस्तान चली गई अलवर की जो अंजू कल तक नरम दिख रही थी वो अब बदली-बदली दिख रही है, जो अंजू कह रही थी कि वो पाक में सेफ है और जल्द ही भारत लौटने वाली है. वही अंजू अब अपने पति को खरी खोटी सुना रही है. जो अंजू कुछ दिन पहले तक गुमराह लग रही थी और लग रहा था कि वो वापस भारत लौट आएगी वो अब अपने पति के साथ बातचीत में ऐसे तेवर दिखा रही है कि किसी को यकीन ना हो.
अलवर की एक कंपनी में काम कर रहे अंजू थॉमस के पति अरविंद के साथ अंजू की बात का ये ताजा वीडियो है जो हैरान करने वाला है. अंजू ने खुद अपने पति को फोन लगाया था, लेकिन इसके बाद उसने अपने पति को भला बुरा कहना शुरू कर दिया.
अंजू का कहना है कि वो अब भी भारत लौटना चाहती है, लेकिन पति से उसका शिकवा है. वो कह रही है कि भारत लौटूंगी तो सिर्फ अपने बच्चों के लिए बता दें कि अंजू के वीजा का वक्त 20 अगस्त तक का है. वो खैबर पख्तनूख्वा के नसरुल्लाह के साथ शादी भी कर चुकी है. उसकी शादी के दस्तावेज भी सामने आ चुके है. जबकि पहले वो लगातार कह रही थी कि नसरुल्लाह से शादी का उसका कोई इरादा नहीं है. लेकिन अब तस्वीरें और दस्तावेज अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. इससे पहले अंजू कह रही थी कि वो भारत लौट आएगी. उसकी पुरानी बात और नए तेवर में फर्क साफ देखा जा सकता है.
बदल गए अंजू के तेवर
हर रोज अंजू के बयान और तेवर बदल रहे हैं. अब अंजू पूरी तरह बदली दिख रही है. आजतक संवाददाता ललित यादव ने फोन पर अंजू से बात की तो वो अपने किए धरे का इल्जाम मीडिया पर लगाने लगी. अंजू मीडिया पर तोहमत लगाने लगी कि उसने उसे भारत लौटने लायक नहीं छोड़ा.
मीडिया को भी ताने मार रही अंजू

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







