
अंग्रेजी किताब पढ़ते देख इंप्रेस हो गई लड़की, विदेशी लड़के से रचाई शादी, यूट्यूबर कपल की लव स्टोरी वायरल
AajTak
Love at First Sight: यूट्यूबर कपल की बेहद खास लव स्टोरी चर्चा में हैं. शख्स ने कहा कि उन्होंने लड़की को पहली बार देखते ही तय कर लिया था कि यही उनकी पत्नी होगी. वीडियो में कपल ने अपनी मुलाकात के सीन को भी रीक्रिएट किया. इस कपल के यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों ने अपनी पहली मुलाकात की कहानी शेयर की है. वीडियो में कपल ने अपनी मुलाकात के सीन को भी रीक्रिएट किया है. शख्स ने बताया उन्हें पहली बार में ही लड़की को देखकर प्यार हो गया था और मन ही मन उन्होंने तय कर लिया था कि यही उनकी पत्नी बनेगी. दोनों ही लोग अलग-अलग देश से ताल्लुक रखते हैं.
बता दें कि मायान और मॉन दोनों ही यूट्यूबर हैं. कपल मिलकर Sweet life Lanta यूट्यूब चैनल चलाते हैं. इस चैनल पर उनके 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. यहां वो नए लोगों से मुलाकात और खानपान के वीडियोज शेयर करते हैं. दोनों थाइलैंड के कोह लांटा आईलैंड में रहते हैं. मायान डच और इजरायली मूल की हैं, वहीं मॉन थाइलैंड के रहने वाले हैं. कपल के दो बच्चे मिली और मानू हैं.
इस कपल के कई वीडियो वायरल हैं. लेकिन एक वीडियो में दोनों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में रोचक बातें शेयर कीं है. मॉन ने बताया कि 1 मार्च 2011 को लॉन्ग बीच पर अपनी होने वाली पत्नी मायान से हुई.
पहली नजर में ही उन्हें मायान से प्यार हो गया और मन ही मन तय भी कर लिया था कि वह उनसे ही शादी करेंगे. इसके बाद मॉन मायान के पीछे गए और कहा, 'हैलो गॉरजेस', यह सुनते हुए मायान ने तपाक से कहा आप हो कौन? हालांकि, वह मॉन को देखकर मुस्कराने लगीं. मायान ने कहा कि जब मॉन ने यह सब किया तो वह अपने दोस्तों संग बात कर रही थीं.
मायान ने भी मॉन को लेकर अपनी यादें वीडियो में शेयर कीं. उन्होंने बताया कि मॉन, ग्रेगरी डेविड रॉबर्टस द्वारा लिखित उपन्यास 'शांताराम' (Shantaram) पढ़ रहे थे और यह किताब असल में उनकी ही थी. इस दौरान मॉन ने लोगों से यह भी पूछा कि आखिर किताब किसकी है?
मायान ने कहा कि मॉन यह बात जानते थे कि यह किताब उनकी है पर वह सब जानबूझकर कर रहे थे ताकि उनसे बात कर सकें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










