अंगूठे पर हो ये लकी निशान तो पैसे वाला बनता है व्यक्ति
AajTak
क्या आप जानते हैं कि हाथ में सबसे महत्वपूर्ण होता है अंगूठा. अंगूठे का सही अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन और भावनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. अंगूठे से व्यक्ति का मन और धन की स्थिति को सबसे आसानी से जान सकते हैं.
हथेलियां इंसान की कुंडली की फोटो कॉपी होती हैं. हाथ का सही अध्ययन करके आप कुंडली के ग्रहों के बारे में जान सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ में सबसे महत्वपूर्ण अंगूठा होता है. अंगूठे का सही अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन और भावनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. अंगूठे से व्यक्ति का मन और धन की स्थिति को सबसे आसानी से जान सकते हैं. किसी कार्य को करने में व्यक्ति की लगन कितनी है, यह भी अंगूठे से पता किया जा सकता है.
अंगूठे की सामान्य विशेषताएं सामान्य तौर पर अंगूठे में दो पर्व (पोर) होते हैं. अंगूठे में तीन पर्व होना बहुत ज्यादा शुभ होता है. पहला पर्व इच्छा शक्ति का होता है. दूसरा पर्व ज्ञान और तर्क का होता है. वहीं, तीसरा पर्व अंतर्ज्ञान का होता है. इस पर्व पर कभी कभी दिव्य नेत्र भी होता है, जिसे कुछ लोग यव भी कहते हैं. जो पर्व जितना बड़ा होता है, व्यक्ति के अंदर वह शक्ति उतनी ही ज्यादा होती है.
क्या कहता है अंगूठे का आकार? हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों को कहना है कि लम्बा अंगूठा होने पर व्यक्ति बहुत ज्यादा बुद्धिमान होता है. अपना प्रभाव बनाए रखना चाहता है. समकोण का अंगूठा व्यक्ति को कलाकार और भावुक बनाता है. ऐसे लोगों के अंदर सृजन की अद्भुत क्षमता होती है. अधिक कोण का अंगूठा व्यक्ति को दैवीय बना देता है. ऐसे लोग नियंत्रण और बुद्धिमानी के प्रतीक होते है. वहीं, छोटा अंगूठा व्यक्ति को क्रोधी और सनकी बनाता है. ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति कभी कभी अपराधी भी हो जाते हैं.
अंगूठे के कारण आए मुश्किल तो क्या करें अगर अंगूठे के कारण जीवन में समस्याएं आने लगें तो हथेलियों के दर्शन करें. अपने स्वभाव और खान पान पर नियंत्रण रखें. ज्ञान मुद्रा का सुबह और शाम के समय अभ्यास करें. अंगूठे से चंदन का तिलक भगवान को लगाएं. अंगूठे में बिना जोड़ का चांदी का छल्ला धारण करें.
अंगूठे पर लकी निशान समुद्रशास्त्र के अनुसार, हथेली पर मिलने वाले तीसरे पर्व यानी अंगूठे के आधार पर अगर यव का निशान दिखाई दे तो इसे बड़ा ही शुभ माना जाता है. अंगूठे पर यह यर्व किसी आंख की तरह दिखाई देता है. ऐसा कहते हैं कि अगर यव की संख्या तीन है तो ये एक तरह का राज योग होता है. ऐसे लोग बड़े ही धनवान होते हैं. यदि ये यव पूरे अंगूठे को घेर ले तो ऐसे इंसान का जीवन राजा के समान होता है. ऐसे लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा पाते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










