
'अंकिता कहती थी रिजॉर्ट की हकीकत बयां कर दूंगी', पढ़ें रिसेप्शनिस्ट की हत्या की सिलसिलेवार कहानी, पुलिस की जुबानी
AajTak
उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की मौत के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है कि आखिर अंकिता की हत्या कैसे हुई? उस दिन अंकिता और पुलकित के बीच विवाद क्यों हुआ था? घटना की वजह क्या बनी? सिलसिलेवार तरीके से जानिए आखिर 18 सितंबर को क्या हुआ था?
उत्तराखंड में रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की मौत के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा किया है कि आखिर अंकिता की हत्या क्यों और कैसे हुई? उस दिन अंकिता और पुलकित के बीच विवाद क्यों हुआ था? घटना की वजह क्या बनी?
इन सब सवालों के जवाब अब पुलिस ने दे दिए हैं. सिलसिलेवार तरीके से जानिए आखिर 18 सितंबर को क्या हुआ था. पुलिस ने वारदात की गुत्थी को कैसे सुलझाया? मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/201/120 बी के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें 14 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है.
सर्विलांस और सीसीटीवी से मिले पुख्ता सबूत
अंकिता का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया. 18 सितंबर को अंकिता भंडारी रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के साथ रात आठ बजे ऋषिकेश गई.
वहां से रात नौ बजे सभी लोग वापस लौटे. रिजॉर्ट कर्मियों से पूछताछ में पता चला रात 10.30 से 11 बजे के बीच तीनों आरोपी रिजॉर्ट वापस आए थे. अंकिता उनके साथ नहीं थी.
अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने (धारा 302/201 IPC) की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं। SDRF टीम शव तलाश कर रही है। विवेचना की प्रगति के संबंध में SSP पौड़ी गढ़वाल अवगत कराएंगे।@uttarakhandcops @ANINewsUP pic.twitter.com/0q9fsu9kHC

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










