
MP पुलिस का चौंकानेवाला खुलासा, नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने वाले 90 फीसदी मरीजों ने भी कोरोना को दी मात
ABP News
मध्य प्रदेश पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस की जांच से पता चला है कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने वाले 90 फीसदी कोविड -19 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. नकली इंजेक्शन के एक मामले की जांच में यह जानकारी सामने आई है.
भोपालः कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड काफी बढ़ी है और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी चल रही है. वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस की जांच से पता चला है कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने वाले 90 फीसदी कोविड -19 मरीजों ने खुद को फेफड़ों के संक्रमण से उबार लिया है और कोरोना को मात दी है. हाल ही में इंदौर और जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन वाले गुजरात के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ था. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोंगों के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज करने और मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे. पुलिस के अनुसार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने वाले लोगों में किसी को भी दफनाया नहीं गया था. .More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











