
Zomato डिलिवरी बॉय पर मुक्का मारने का आरोप लगाने वाली लड़की ने छोड़ा बेंगलुरु, घर का पता हो गया था लीक
Zee News
जोमैटो (Zomato) के डिलिवरी बॉय पर मुक्का मारने का आरोप लगाने वाली लड़की हितेशा चंद्राणी (Hitesha Chandranee) ने बेंगलुरु छोड़ दिया है. हितेशा ने सोशल मीडिया पर एड्रेस लीक होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया है.
बेंगलुरु: जोमैटो (Zomato) के डिलिवरी बॉय और बेंगलुरु की महिला कस्टमर के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है और अब लड़की हितेशा चंद्राणी (Hitesha Chandranee) ने बेंगलुरु छोड़ दिया है. हितेशा ने सोशल मीडिया पर एड्रेस लीक होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया है. बता दें कि हितेशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि ऑर्डर लेने से मना करने पर जोमैटो डिलिवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) ने उन पर हमला किया था. द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा, 'जब हम उनके घर गए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला.' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हितेशा बेंगलुरु में रहने से डर रही थीं, क्योंकि लोग एफआईआर के बार में बात करने के लिए उनके घर आ सकते हैं. बता दें कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिसमें हितेशा के बेंगलुरु के घर का पता बताया जा रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









