
ZEM Car: कबाड़ प्लास्टिक से बनी है कार, लुक BMW जैसा, चलते-चलते सोख लेती है कार्बन
AajTak
विद्यार्थियों की टीम टीयू/इकोमोटिव (TU/Ecomotive) ने जेम (ZEM) यानी जीरो इमिशन मोबिलिटी (Zero Emission Mobility) नाम से एक ऐसी कार तैयार की है, जो चलने पर अपने आसपास से कार्बन सोख लेती है. बीएमडब्ल्यू की तरह दिखने वाली इस कार को यही बात सबसे खास बना देती है.
अभी का समय ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) के लिए व्यापक बदलावों वाला चल रहा है. पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) और हाइब्रिड कारों (Hybrid Cars) समेत परिवहन के ऐसे विकल्पों की बात चल रही है, जो पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाते हों. इस घटनाक्रमों के बीच नीदरलैंड (Netherlands) के एक कॉलेज के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया है. इन विद्यार्थियों ने एक ऐसी कार डेवलप की है, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने की बात छोड़िए, पर्यावरण को पहले से हो चुके नुकसान को कम करने में सक्षम है.
पर्यावरण से कार्बन सोखने वाली कार
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कारनामा किया है नीदरलैंड के Eindhoven University Of Technology के विद्यार्थियों ने. विद्यार्थियों की टीम टीयू/इकोमोटिव (TU/Ecomotive) ने जेम (ZEM) यानी जीरो इमिशन मोबिलिटी (Zero Emission Mobility) नाम से एक ऐसी कार तैयार की है, जो चलने पर अपने आस-पास से कार्बन सोख लेती है. बीएमडब्ल्यू की तरह दिखने वाली इस कार को यही बात सबसे खास बना देती है. यह कार जितने कार्बन का उत्सर्जन करती है, उससे ज्यादा कार्बन पर्यावरण से सोख लेती है. यह खासियत इस कार को दुनिया की सबसे सस्टेनेबल कार बना देती है.
रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी है कार
टीयू/इकोमोटिव के फाइनेंस मैनेजर Jens Lahaije के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमारा अंतिम लक्ष्य अधिक से अधिक सस्टेनेबल फ्यूचर तैयार करना है. जेन्स कार के स्पेशिफिकेशंस के बारे में बताते हैं कि जेम में एक साथ दो लोग बैठ सकते हैं. इस कार में टीम ने क्लीनट्रॉन लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है. कार के ज्यादातर कल-पुर्जे 3डी-प्रिंटेड हैं और उन्हें रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बनाया गया है.
यह है कार बनाने वालों का सपना

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










