
Zelensky on Russia-Ukraine War: किसे यूक्रेन का 'सबसे बड़ा गद्दार' बता रहे जेलेंस्की?
AajTak
Zelensky on Russia-Ukraine War: यूक्रेन में जंग का 49वां दिन है और रूस के बड़े हमले की आशंका में लोग निप्रो छोड़ने लगे हैं. यूक्रेन में रूस के बड़े समर्थक नेता की गिरफ्तारी हो गई है. यूक्रेन की गुप्तचर सेवा ने रूस समर्थक विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है. युद्ध शुरू होने से पहले ही मेदवेदचुक को उनके घर में नजरबंद किया गया था लेकिन वो नजरबंदी के दौरान फरार हो गए थे. यूक्रेन की एसबीयू सीक्रेट सर्विस ने विशेष अभियान के दौरान मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें फौजी पोशाक में मेदवेदचुक बैठे हुए हैं और उनके हाथों में हथकड़ी लगी है. मेदवेदचुक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी कहे जाते हैं, जिसे यूक्रेन का 'सबसे बड़ा गद्दार' बता रहे हैं जेलेंस्की. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











