
ZEEL-SONY पिक्चर्स के मर्जर का ऐलान, बोर्ड से सैद्धांतिक मंजूरी, 90 दिनों में पूरा होगा ड्यू डिलिजेंस
Zee News
Zeel-Sony Merger: ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर के बाद नई कंपनी बनाई जाएगी. मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO पुनीत गोयनका ही बने रहेंगे.
Zeel-Sony Merger: ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मर्जर का ऐलान हो गया है. ZEEL के बोर्ड ने मर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. Sony मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में 11,605.94 करोड़ रुपए निवेश करेगी. पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO बने रहेंगे. मर्जर के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट के पास 47.07 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी. सोनी पिक्चर्स के पास 52.93 फीसदी हिस्सेदारी होगी. मर्जर कंपनी को भी शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाएगा.
बोर्ड डायरेक्टर को नॉमिनेट करेगा सोनी ग्रुप दोनों कंपनी के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी को भी मर्ज किया जाएगा. ZEEL और SPNI के बीच एक्सक्लूसिव नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट का करार हुआ है. डील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगा. मौजूदा प्रोमोटर फैमिली Zee के पास अपनी शेयरहोल्डिंग को 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का विकल्प होगा. बोर्ड में ज्यादातर डायरेक्टर को नॉमिनेट करने का अधिकार सोनी ग्रुप के पास होगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










