
ZEE Digital ने अपने 13 न्यूज़ ब्रांड के लिए लॉन्च किया प्रोग्रेसिव वेब ऐप, जनिए इसकी खासियत
Zee News
Zee डिजिटल का नया मोबाइल वेब ऐप (PWA)यूजर्स को अपने पसंदीदा न्यूज ब्रांड के आइकन को उनकी होम स्क्रीन पर जोड़ने में मदद करेगा.
नई दिल्ली: Zee डिजिटल ने कॉन्टेंट के अपने हदफ को ध्यान में रखते हुए 9 ज़बानों में नेशनल और रीजनल न्यूज कवर करने वाले 13 ब्रांड्स के लिए प्रोग्रेसिव वेब ऐप्स (PWA) लॉन्च किए हैं. Zee डिजिटल ऐसा करने वाला देश का पहला मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस बन गया है. यह मुल्क में और मुमकिना तौर पर दुनिया भर का सबसे बड़ा PWA लॉन्च है. इस लॉन्च के साथ, ZEE डिजिटल फेसबुक, ट्विटर, अलीबाबा, उबर, लिंक्डइन वगैरह जैसे दुनिया के अहम ब्रांड की सफों में शामिल हो गया, जो बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए मोबाइल पर PWA की पेशकश करते हैं. अब मुल्क के टॉप ब्रॉडकास्ट न्यूज ब्रांड जैसे ZeeNews.com, Zee24Ghanta.com, ZeeHindustan.in, Zee24Kalak.in, 24Taas.com, ZeeRajasthan.com, ZeeBiharJharkhand.com, ZeeUpUk.com और ZeeMpCg.com के यूजर्स को मोबाइल वेब पर PWA एक्सपीरियंस से फायदा मिलेगा. पिछले एक साल में पहले ही इन ब्रांड्स के मंथली एक्टिव यूजर्स में 65 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. अब कंपनी इस लॉन्च के बाद ऑर्गेनिक ट्रैफिक में 200 फीसदी के इज़ाफा का हदफ रखा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










