
Yuti Drishti Yog 2026 Effect: सूर्य-शनि की खतरनाक युति! इन 3 राशियों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें
AajTak
Yuti Drishti Yog 2026 Effect:25 मार्च 2026 को सूर्य और शनि की युति से अशुभ योग बन रहा है. यह खगोलीय घटना मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक तंगी, व्यावसायिक नुकसान और पारिवारिक तनाव ला सकती है. इन राशियों को जल्दबाजी और गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है.
Yuti Drishti Yog 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का आपस में मिलना (युति) और एक-दूसरे को देखना (दृष्टि) बहुत मायने रखता है, क्योंकि इसका सीधा असर इंसान की जिंदगी और राशियों पर पड़ता है. इस बार 25 मार्च 2026 को दोपहर 2:22 बजे, ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मों के हिसाब-किताब रखने वाले शनि के मिलने से एक विशेष योग बन रहा है. हालांकि, यह योग सभी के लिए अच्छा नहीं है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह युति दृष्टि योग मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए मुसीबतों का पहाड़ लेकर आ रहा है. इस दौरान इन्हें न केवल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि इनके निजी रिश्तों में भी दरार आ सकती है. आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा.
मेष राशि (Aries)
सूर्य और शनि की यह युति मेष राशि वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगी. काम में जल्दबाजी न करें, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है, बातचीत बंद होने की नौबत भी आ सकती है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अभी और इंतजार करना होगा.
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत सावधानी बरतने वाला है. आपकी खुद की लापरवाही के कारण जरूरी काम बिगड़ सकते हैं. पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें, धन हानि के योग हैं. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला गलत साबित हो सकता है. जीवनसाथी के पुराने राज सामने आने से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत और वाणी दोनों पर ध्यान देना होगा. गुस्से के कारण करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है. किसी रिश्तेदार से बड़ा मन-मुटाव होने की आशंका है. मार्च के अंत तक आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. सेहत में आंखों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान कर सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








