
सास बन चुकीं अंजलि तेंदुलकर ने खूबसूरती में बहू को किया पीछे, गोल्डन चोकर और बनारसी साड़ी में दिखाए ठाठ
AajTak
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की है. बेटे की शादी के बाद पूरा परिवार कल प्रसिद्ध डिजाइनर एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भागचंदका की शादी में एक साथ नजर आया. हाल ही में सास-ससुर बने सचिन और और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने इस शादी में रॉयल अंदाज में शिरकत की.
अपने पूरे परिवार और नई बहू के साथ पहुंचीं अंजलि इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो अब सास बन चुकी हैं. अंजलि ने इस मौके पर गहरे हरे रंग की शानदार बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखते ही बन रहा था.
साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन वर्क था जिसका बॉर्डर भी काफी हेवी था. अंजलि ने इसके साथ जड़ाऊ सेट और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे.उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. अर्जुन और सानिया की शादी के बाद पहली बार पूरा परिवार एक साथ इस शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.












