
YouTubers ने हेलीकॉप्टर से लटक कर किया 25 पुल-अप, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
AajTak
Guinness World Record के अनुसार, अभ्यास करने के लिए हेलीकॉप्टर खोजने में दो एथलीटों को 15 दिन लगे. इसके लिए दोनों ने काफी प्रैक्टिस भी की. उनके करतब को काफी लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं. वे तरह-तरह की करतब कर उनके वीडियो बनाकर यूट्यूब में डालते रहते हैं और व्यूर्स उन वीडियो को देखकर आनंद लेते हैं और उन्हें कमेंट भी करते हैं.
अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाले डच यूट्यूबर्स की एक जोड़ी ने हेलीकॉप्टर से लटकते हुए एक मिनट में किए गए सबसे अधिक पुल-अप का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के स्टेन ब्राउनी (online pseudonym of Stan Bruininck) और अर्जेन अल्बर्स की YouTuber जोड़ी ने 6 जुलाई, 2022 को बेल्जियम के एंटवर्प में होवेनन एयरफील्ड में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
हेलीकॉप्टर से लटक कर किया 25 पुल-अप ANI के मुताबिक, हवा में एक जगह स्थिर हेलीकॉप्टर पर अर्जेन ने 24 पुल-अप किए. उन्होंने रोमन सहराडियन द्वारा बनाया गया 23 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, बाद में स्टेन ब्रुइनिनक ने एक मिनट में 25 पुल-अप करके इसे अपने नाम कर लिया. इसका एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने यूट्यूब हैंडल पर शेयर किया है. इसमें इन्होंने एक मिनट में हेलीकॉप्टर से सबसे ज्यादा पुल अप करने का वीडियो दिखाया है.
GWR (Guinness World Record) के अनुसार, विश्व रिकॉर्ड के लिए अभ्यास करने के लिए हेलीकॉप्टर खोजने में दो एथलीटों को 15 दिन लगे. इसके लिए दोनों ने काफी प्रैक्टिस भी की. अर्जेन अल्बर्स और स्टेन ब्राउनी की जोड़ी अपनी सेहत को हमेशा फिट रखने के लिए काफी सजग रहते हैं.
करतब को काफी लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं उनके करतब को काफी लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं. वे तरह-तरह की करतब कर उनके वीडियो बनाकर यूट्यूब में डालते रहते हैं और व्यूर्स उन वीडियो को देखकर आनंद लेते हैं और उन्हें कमेंट भी करते हैं. दोनों एथलीटों ने क्रेजी रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास से पहले हफ्तों तक तैयारी की थी.
ब्राउनी कैलिस्थेनिक्स के विशेषज्ञ हैं. GWR ने कहा कि बड़े दिन पर,उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और 25 पुल-अप के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











