
Yogi Adityanath Oath Ceremony : योगी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुलायम, अखिलेश, मायावती को फोन पर दिया न्योता
AajTak
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज शाम 4 बजे होगा. इस समारोह में उन्होंने विपक्ष के नेतओं को भी निमंत्रण भेजा है. इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटी से लेकर नामचीन उद्योगपतियों भी समारोह में शामिल होंगे.
योगी आदित्यनाथ 25 मार्च यानी आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई राज्यों के सीएम व उद्योगपति भी शामिल होंगे. इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्योता दिया है. इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है. शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा.
पीएम मोदी समेत 12 सीएम होंगे शामिल
समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. साथ ही भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे. इसके अलावा सभी सरकारी गेस्ट हाउस में लगभग 1500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है.
5 कंपनी पीएसी, 3000 पुलिसकर्मी तैनात
पूरे कार्यक्रम के दौरान इकाना स्टेडियम और लखनऊ में एंटी ड्रोन टीम आसमान से निगरानी करेगी. इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के सभी ऊंची इमारतों से भी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा एटीएस के कमांडो टीम भी तैनात रहेंगे. 5 कंपनी पीएसी और 3000 पुलिसकर्मी शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में तैनात किए जाएंगे.
सज गए समारोह स्थल को जाने वाले रास्ते

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











