Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई रूट डायवर्ट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
Delhi Traffic Police ने भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा.
AI Impact Summit 2026 की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज (शुक्रवार) 20 फरवरी के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory Today) जारी की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट–2026 और VVIP मूपमेंट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास व्यवस्था की है. जिसके अनुसार, भारत मंडपम, एयरपोर्ट और केंद्रीय दिल्ली के कई अहम इलाकों में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध रहेंगे.
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आज (शुक्रवार), 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा. सेंट्रल दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरिया की कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग शामिल हैं.
इसके अलावा मथुरा रोड (लोदी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच), भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी ट्रैफिक रेगुलेशन लागू किया जा सकता है. यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, औरोबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुल्ला रोड, रिंग रोड और तिलक मार्ग शामिल हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. बता दें कि एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, टेक कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





