
हाईवे पर मर्डर, वकीलों में गुस्सा और मुख्तार से कनेक्शन... उलझी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े वकील और मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. सर्विस लेन पर हुई इस वारदात में पुलिस अब तक शूटरों का सुराग नहीं लगा पाई है. जानिए इस हत्याकांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी.
Lucknow Ayodhya Highway Shootout: लखनऊ अयोध्या हाई-वे पर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन है. उसी सर्विस लेन पर कुछ पुलिस वाले एक कार के इर्द-गिर्द कारतूस के खोखे गिनते हुए उन्हें बटोरने की कोशिश कर रहे थे. दूसरी तस्वीर खोखे बटोरने से बस कुछ देर पहले की है. कार वही है पर उस तस्वीर में कार की ड्राइविंग सीट पर लहुलुहान एक शख्स पड़ा है, जिसे पुलिसवाले उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.
ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स अस्पताल पहुंच चुका है. अब वहां मौके पर खाली कार खड़ी है. जमीन पर पड़े खोखे और कार में बैठे घायल शख्स की तस्वीर देखने के बाद अब इस कार की तस्वीर देखते हैं. कार के विंडस्क्रीन, बोनट और ड्राइविंग सीट के विंडो पर कुछ और नहीं बुलेट के निशान हैं. सूरज चौरसिया लखनऊ अयोध्या हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे पान की दुकान चलाते हैं. जब कार पर अंधाधुंध गोलियां चल रही थी तब आवाज सूरज के कानों तक भी पहुंची थी. लेकिन उसे तब कुछ समझ नहीं आया.
अब थोड़ी देर के लिए मौक-ए-वारदात से दूर बाराबंकी के एक सरकारी अस्पताल में खून से लथपथ स्ट्रेचर पर लेटा वही शख्स है, जो कार की ड्राइविंग सीट पर घायल हालत में देखा गया था. अस्पताल लाने से पहले ही इसकी मौत हो चुकी थी.
बुलेट एंड बलेनो अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे कि ये एक शूटआउट का मामला था. नीले रंग की बलेनो कार में जिस शख्स पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं उसकी दो पहचान थी. एक वकील की और दूसरा मुख्तार अंसारी के एक्स शूटर की. नाम था शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी. शोएब महमूद किदवई या बॉबी बाराबंकी में क्या था इसे समझने के लिए एक धरना प्रदर्शन का जिक्र होना ज़रूरी है. बाराबंकी कचहरी के वकील पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. खुद पुलिस अफसर इन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.
ये सब जानकर अब तक आप ये भी समझ चुके होंगे कि दिन दहाड़े लखनऊ के बेहद करीब और लखनऊ अय़ोध्या हाईवे के नीचे हुआ ये शूटआउट उस उत्तर प्रदेश में हुआ है जहां की कानून व्यवस्था के नाम पर कैसे कैसे ढिंढोरे पीटे जाते हैं. यूपी में दावा किया जाता है कि यहां से अब जंगलराज खत्म हो चुका है. माफिया और गुंडे पनाह मांगने लगे हैं. लेकिन ये एक वारदात इन सारे दावों की चुगली खा रही है. खैर.. चलिए अब आपको सिलसिलेवार पूरी कहानी सुनाते हैं.
अंत का आरंभ 13 फरवरी 2026 यानि शुक्रवार की दोपहर के करीब एक बजे का वक्त था. शोएब उर्फ बॉबी लखनऊ से अपनी बलेनो कार में अकेले बाराबंकी लौट रहा था. लखनऊ से ही मोटरसाइकिल और कार में सवार कुछ लोग लगातार उसका पीछा कर रहे थे. चूकि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बेहद तेज होती है, लिहाजा ऐसे में शोएब को निशाना बनाना मुश्किल था. लेकिन पीछा करने वाले शायद पहले भी शोएब की रेकी कर चुके थे. उन्हें पता था कि बाराबंकी जाने के लिए शोएब लखनऊ अयोध्या हाईवे से ठीक इसी जगह पर सर्विस लेन पर आएगा. चूंकि ये सड़क बेहद संकरी है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





