
Yoga Day 2021: PM मोदी सुबह साढ़े छह बजे करेंगे संबोधित, 190 देशों में होगा योग
Zee News
7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6:30 पर देश को संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस की थीम (Yoga Day 2021 Theme) 'Yoga For Wellness’ है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस की थीम (Yoga Day 2021 Theme) 'Yoga For Wellness’ है. PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे. इस साल की थीम ‘Yoga For Wellness’ है, जो शारीरिक और मानसिक वेलनेस के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है.’ पीएम मोदी सुबह लगभग 6.30 बजे सुबह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग (Yoga) के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है. मंत्रालय की तरफ से कहा गया, ‘कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने Immunity Level को बढ़ावा देने और Covid-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला. इन सलाहों को सरकार और अन्य स्टेकहोल्डर के जरिए व्यापक रूप से प्रचारित किया गया और जनता के साथ-साथ हेल्थ वर्कर के लिए भी उपयोगी पाया गया था.’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








