
Yearly Rashifal 2024 For Career: सिंह-धनु राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें करियर-जॉब के लिए कैसा रहेगा 2024
AajTak
Yearly Rashifal 2024 For Career: इस वर्ष कई जातकों की नौकरी में उन्नति होगी. अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कारोबार में लाभ होगा. पढ़ाई-लिखाई में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. जबकि कुछ राशियों में इन सभी मोर्चों पर संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी
Yearly Rashifal 2024 For Career: नया साल 2024 शुरू हो चुका है. ग्रहों की चाल इस वर्ष को शिक्षा और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण बना रही है. इस वर्ष कई जातकों की नौकरी में उन्नति होगी. अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कारोबार में लाभ होगा. पढ़ाई-लिखाई में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. जबकि कुछ राशियों में इन सभी मोर्चों पर संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी. आइए जानते हैं कि साल 2024 शिक्षा और करियर के लिहाज से आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- इस वर्ष शिक्षा की स्थिति अच्छी रहेगी. शिक्षा के लिए दूर स्थान पर जा सकते हैं. नौकरी के मामले कुल मिलाकर उत्तम रहेंगे. आय के साधन बढ़ेंगे. कारोबारियों को सोच समझकर ही निवेश करने से लाभ होगा. सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी.
वृष- शिक्षा में इस वर्ष रुकावट आ सकती है. हो सकता है कि शिक्षा की दिशा में परिवर्तन करें. करियर की स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा. किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है. शनि देव की उपासना से लाभ होगा.
मिथुन- शिक्षा के मामले में अच्छी सफलता मिलेगी. शिक्षा के लिए दूर या विदेश जा सकते हैं. इस वर्ष कारोबार और नौकरी में स्थिरता आएगी. धन का लाभ और उच्च पद की प्राप्ति होगी. पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना करें.
कर्क- शिक्षा की स्थिति बहुत अच्छी दिखाई नहीं दे रही है. पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी समस्याएं आएंगी. वर्ष के आरम्भ से ही करियर में सुधार होता जाएगा. कारोबार की समस्याएं धीरे-धीरे कम होती जाएंगी. नियमित रूप से शनि देव की उपासना करें.
सिंह- शिक्षा का मामला कुल मिलाकर मध्यम रहेगा. लेकिन किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है. इस वर्ष कारोबार के मामले में बड़ा निर्णय लेंगे. नौकरी के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है. आय बढ़ सकती है. नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करें.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










