
जब फ्लाइट में यात्री ने की ये डिमांड, एयर होस्टेस ने पूरी भी की विश! वीडियो वायरल
AajTak
एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस से ऐसी डिमांड कर दी, जिस बारे में कम ही लोग सोच पाते हैं. फिर एयर होस्टेस ने भी मुस्कुराते हुए पैसेंजर की विश पूरी की. इस पूरी घटना का उस शख्स ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखें पैसेंजर ने एयर होस्टेस से क्या डिमांड गिया.
लैंडिंग के बाद एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस से कॉकपिट देखने की डिमांड कर दी. एयर होस्टेस भी इनकार नहीं कर सकीं और उस पैसेंजर को कॉकपिट के अंदर ले जाकर पायलट और दूसरे क्रू मेंबर से मिलवाया और दिखाया कि वहां क्या-क्या होता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vanshmotwani23 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - हमेशा इस बेहतरीन अनुभव के लिए एतिहाद एयरवेज का अभारी रहूंगा. इस फ्लाइट के सभी स्टाफ बहुत ही स्वीट और हेल्पफुल थे. वीडियो में दिखाया गया है कि लैंडिंग के बाद एतिहाद की एक एयर होस्टेस एक भारतीय पैसेंजर की कॉकपिट में जाने की इच्छा कैसे पूरी करती है. इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया.
शख्स एतिहाद की फ्लाइट में एयर होस्टेस से कॉकपिट देखने की डिमांड करता है. लैंडिंग के बाद उसे अनुमति मिल जाती है. फिर वह शख्स कॉकपिट के अंदर जाता है और वहां के अद्भुत अनुभव को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है.
एतिहाद एयरवेज की उड़ान के दौरान शख्स के साधारण से अनुरोध और उसे पूरा करने की केबिन क्रू की तत्परता ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वंश मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर विमान के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक फ्लाइट अटेंडेंट से यह पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि क्या मुझे कॉकपिट में जाने की अनुमति मिल सकती है?
वीडियो में, फ्लाइट अटेंडेंट पहले तो सावधानी से जवाब देती है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से उड़ान के दौरान ऐसे अनुरोध आमतौर पर प्रतिबंधित होते हैं. हालांकि, बाद में वह उन्हें आश्वस्त करती हैं कि विमान के उतरने के बाद उन्हें अंदर जाने की परमिशन मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर कार, साथ में ब्लैक ड्रेस वाले गनमैन... वायरल हो रहा खान सर का ये वीडियो!

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











