
जालंधर की छत पर 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'! पंजाब का यह घर हो रहा वायरल
AajTak
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.
पंजाब के जालंधर का एक घर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है यहां एक घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का छोटा सा रूप बनाया जाना. लोग इसे 'मिनी न्यूयॉर्क' कहने लगे हैं. यह अनोखा नजारा जालंधर के किशनपुरा इलाके में देखने को मिल रहा है.
इस खास पहल के पीछे नाम है गुरजीत सिंह मथारू का. उन्होंने अपने घर की चौथी मंजिल पर इस मिनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को तैयार किया है. मथारू पिछले 26 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं. अब पंजाब अपने वतन वापस आए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस आइडिया को इसलिए साकार किया ताकि वे उस शहर की यादों को अपने साथ जोड़कर रख सकें, जिसे अब वे अपना घर मानते हैं.
हूबहू दिखता है असली जैसा
यह संरचना भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन इसकी बनावट और डिजाइन असली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से काफी मेल खाती है. यही वजह है कि पहली नजर में ही यह लोगों को आकर्षित कर लेती है. यह वही प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में आज़ादी और उम्मीद के रूप में देखा जाता है, और अब उसी की झलक पंजाब की एक छत पर दिखाई दे रही है.जो चीज शुरुआत में सिर्फ एक व्यक्तिगत प्रोजेक्ट थी, वह अब पूरे इलाके के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग इस अनोखे दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं. कई लोग यहां आकर तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
देखें वीडियो
पंजाब में लोग ऐसा क्यों करते हैं

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












