
Blinkit में था एजेंट का पहला दिन, बताया सिर्फ डेढ़ घंटे में डिलीवरी से कितना कमाया
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पार्सल डिलीवरी बॉय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें उसने अपने पहले दिन के काम और कमाई के बारे में बड़े ही बेबाक तरीके से बताया है.
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो में डिलीवरी एजेंट का काम शुरू करने वाला एक शख्स अपने पहले दिन के काम और कमाई के बारे में बता रहा है. वह साइकिल से ब्लिंकइट (Blinkit) का पार्सल डिलीवरी करता है.
इस डिलीवरी एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. क्योंकि, इसमें उस संघर्ष की एक झलक देखने को मिली है, जिसका सामना हर दिन हमारे घर तक कुछ मिनटों में ऑर्डर डिलीवर करने वाले एजेंट करते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @manish_bhai_vestige47 नाम के हैंडल से इस युवक ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो पर लिखा है - ब्लिंकइट में फर्स्ट डे. वीडियो में युवक यह बता रहा है कि वह और उसका दोस्त दोनों ने मिलकर साइकिल से ब्लिंकइट में ऑर्डर डिलीवरी का काम शुरू किया है.
इस युवक का नाम मनीष है. मनीष अपने दोस्त के साथ साइकिल की पिछली सीट पर बैठकर पार्सल देने निकल पड़ता है. इस दौरान पीछे बैठा मनीष वीडियो भी बना रहा होता है. मनीष ने वीडियो में बताया कि वह और उसका दोस्त पार्ट टाइम यह काम कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ डेढ़ घंटे ब्लिंकइट के लिए यह काम किया.
यह भी पढ़ें: जब फ्लाइट में यात्री ने की ये डिमांड, एयर होस्टेस ने पूरी भी की विश! वीडियो वायरल
वीडियो के अंत में शख्स ने बताया कि मैंने एक पार्सल अपने पड़ोसी के घर तक भी पहुंचाया और इस तरह सभी जान गए कि मैं पार्ट टाइम में यह काम भी करता हूं. फिर भी मुझे कोई झिझक नहीं है. क्योंकि, कोई भी काम करने में शर्म नहीं आनी चाहिए. मनीष ने बताया कि पहले ही दिन सिर्फ डेढ़ घंटे साइकिल से उसने ब्लिंकइट के लिए ऑर्डर पहुंचाने का काम किया और ऐसा करके उसने 64 रुपये कमाए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












