
Gift Nifty Jumps: ट्रंप का ऐलान- 5 दिन तक No Attack, अब कल भारत में होने वाला है बड़ा खेल!
AajTak
Stock Market U-turn: सोमवार की शाम Gift Nifty में जोरदार 3.39 फीसदी यानी 761 अंकों की तेजी देखी जा रही है. गिफ्ट निफ्टी संकेत दे रहा है कि जितनी बड़ी गिरावट सोमवार को देखने के लिए मिली, उससे बड़ी रिकवरी सोमवार क शेयर मार्केट में आ सकती है.
ईरान को दिए अल्टीमेटम खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है. ट्रंप का कहना है कि अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं किया जाएगा. एक तरह से अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है.
खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में सकारात्मक दिशा में है, अच्छी बातचीत हुई है, और एक स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है. दरअसल, बढ़ते तनाव के बीच ये खबर राहत लेकर आई है. इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर जोरदार तेजी के संकेत मिल रहे हैं. Dow Futures में 1.5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.
ट्रंप की इस ऐलान के बाद भारतीय बाजार में भी अचानक तेज रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं, सोमवार की शाम Gift Nifty में जोरदार 4 फीसदी यानी 900 अंकों की तेजी देखी जा रही है. गिफ्ट निफ्टी संकेत दे रहा है कि जितनी बड़ी गिरावट सोमवार को देखने के लिए मिली, उससे बड़ी रिकवरी सोमवार क शेयर मार्केट में आ सकती है. हालांकि अभी केवल गिफ्ट निफ्टी ये संकेत दे रहा है. असली तस्वीर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद देखने मिलेगी. लेकिन निवेशकों में थोड़ी राहत की आस जगी है.
सोमवार को भारी बाजार में कोहराम
बता दें, सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 1836 अंक गिरकर 72,696 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर बंद हुआ. जानकारों की मानें तो अगर सही में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो बाजार यहां से पलटी भी मार सकता है. हालांकि अभी केवल अमेरिका की तरफ से ये बयान है.
बता दें, पिछले हफ्ते मिडिल-ईस्ट में एनर्जी ठिकानों पर हमले से तनाव और गहरा गया. साथ ही Strait of Hormuz को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका का ईरान पर आरोप है कि वह इस मार्ग को बाधित कर रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहे हैं. इसी के चलते अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी थी. लेकिन अब 5 दिन तक एनर्जी ठिकानों पर हमले नहीं करने की बात सामने आई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












