
Aditya Aman कौन हैं? बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर 2026 के बारे में जानें
AajTak
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.
बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आ गया है जिसमें समस्तीपुर जिले के रहने वाले आदित्य प्रकाश अमन साइंस में टॉप किया है. खबर मिलते ही स्कूल और आदित्य प्रकाश के घर में जश्न का माहौल बन गया है. बता दे कि आदित्य प्रकाश अमन के पिता सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, उनकी मां रिंकू कुमारी गृहणी है.
कौन हैं आदित्य प्रकाश अमन? आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां रिंकू कुमारी एक गृहणी हैं. आदित्य बचपन से ही पढ़ने में अच्छे रहे हैं जिसका नतीजा है कि पूरे बिहार में प्रथम स्थान लाकर समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है. साइंस टॉपर आदित्य प्रकाश अमन को 481 नंबर मिले हैं.
हासिल किए इतने नंबर
आदित्य प्रकाश अमन ने बिहार बोर्ड इंटर साइंस परीक्षा 2026 में कुल 481 अंक हासिल किए हैं. उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पूरे बिहार में रैंक-1 (साइंस संकाय) पर पहुंचाया है. आदित्य का लक्ष्य भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और टीचरों के सही मार्गदर्शन को दिया है.
कहां से की है पढ़ाई?
अमन की शुरुआती शिक्षा (कक्षा 6 से 10वीं तक) सिमुलतला आवासीय विद्यालय से हुई है. 10वीं में भी उनका वेरिफिकेशन हुआ था, लेकिन तब वे टॉप-10 में जगह बनाने से चूक गए थे. आज 12वीं में स्टेट टॉपर बनकर उन्होंने अपनी माँ का वह सपना सच कर दिखाया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












