
यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम, सामने आया वीडियो
AajTak
स्क्रीन पर दिख रहे लाखों व्यूज के पीछे सैकड़ों डिवाइस का खेल छिपा हो सकता है.इसी जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
स्कैम अब सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल दुनिया में इसका दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के इस दौर में जहां प्लेटफॉर्म्स ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, वहीं धोखाधड़ी के तरीके भी उतने ही आधुनिक हो गए हैं. इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो के मकाए (Macae) में 3 दिसंबर 2025 को अधिकारियों ने एक अवैध ऑपरेशन का खुलासा किया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. यहां सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनके जरिए यूट्यूब म्यूजिक वीडियो के व्यूज को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया जा रहा था. यह पूरा सेटअप इस तरह तैयार किया गया था कि प्लेटफॉर्म के एल्गोरिद्म को भ्रमित किया जा सके और वीडियो को ज्यादा लोकप्रिय दिखाया जा सके.
बताया जा रहा है कि इन डिवाइस के जरिए एक ही कंटेंट को बार-बार प्ले कराया जाता था, जिससे व्यू काउंट तेजी से बढ़ता था. इस तरह के फर्जी व्यूज न सिर्फ कंटेंट की वास्तविक लोकप्रियता को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि डिजिटल इकोसिस्टम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करते हैं.
देखें वायरल वीडियो
इसी बीच, इस तरह के स्कैम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह कई डिवाइस को एक साथ जोड़कर लगातार वीडियो चलाया जाता है. यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं और समझ रहे हैं कि ऑनलाइन व्यूज़ और ट्रेंड्स के पीछे कभी-कभी असली खेल क्या होता है.
क्या है 'क्लिक फार्म'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











