
Silver Price Crash: आज भी बिखरी चांदी... हाई से अब ₹2.06 लाख सस्ती, सोना 56000 रुपये सस्ता
AajTak
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली है. Comex से लेकर MCX तक पर कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. चांदी ताजा गिरावट के साथ अब हाई से 2.06 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.
सोना-चांदी की कीमतों के क्रैश (Gold-Silver Rate Crash) होने का सिलसिला जारी है. ट्रंप के ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिन के लिए टालने के ऐलान के बाद कीमती धातुओं का भाव भर-भराकर टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार को चांदी पिछले बंद की तुलना में करीब 4.5 फीसदी या 11,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई और इस ताजा गिरावट के बाद अब अपने हाई लेवल से 1 Kg Silver Price 2.06 लाख रुपये से ज्यादा कम है.
चांदी की तरह सोने की कीमत में भी गिरावट जारी है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ये कीमती पीली धातु और सस्ती हो गई है. सोमवार को बुरी तरह टूटने के बाद ये करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है.
खुलते ही धड़ाम हुआ चांदी का भाव सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में मंगलवार को आई गिरावट के बारे में, तो बीते कारोबारी दिन चांदी तेज गिरावट के साथ 2 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई थी, लेकिन इस स्तर तक टूटने के बाद रिकवरी भी देखने को मिली थी और MCX Silver Price 2,25,167 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं इसकी ओपनिंग 2,13,562 रुपये पर हुई. इस हिसाब से एक झटके में चांदी 11,605 रुपये सस्ती हो गई.
चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो अभी चांदी का भाव इस स्तर से करीब आधा बना हुआ है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को पहली बार वायदा चांदी 4 लाख रुपये के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. लेकिन इसके बाद ये क्रैश (Silver Price Crash) होती चली गई और फिलहाल 2,06,486 रुपये तक सस्ती मिल रही है.
आखिर कब संभलेगा सोना? चांदी जैसा ही हाल, सोने के भाव का भी है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाली सोना मंगलवार को खुलते ही अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,576 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. सोमवार को पहले तेज गिरावट और फिर रिकवरी के बाद 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,39,260 रुपये पर क्लोज हुआ था और कारोबार ओपन होने पर ये भी गिरकर 1,36,684 रुपये पर आ गया.
अगर सोने के हाई लेवल से गिरावट की तुलना करें, तो इसने भी 29 जनवरी को ही 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था और मंगलवार को आई गिरावट के बाद अब ये 56,412 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









