
YCPM ने कृषि, साहित्य और शिक्षा क्षेत्रों के लिए किया है FELLOWSHIPS का ऐलान; जल्दी करें आवेदन
Zee News
मुंबईः यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान, मुंबई (वाईसीपीएम) ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के सम्मान में कृषि, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्रों में फेलोशिप (अध्येतावृत्ति) प्रोग्राम का ऐलान किया है.
मुंबईः यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान, मुंबई (वाईसीपीएम) ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के सम्मान में कृषि, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्रों में फेलोशिप (अध्येतावृत्ति) प्रोग्राम का ऐलान किया है. ’शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप इन एग्रीकल्चर’ के तहत दो बैच में 80 लोगों का 12 महीने तक मार्गदर्शन किया जाएगा. उन्हें कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों की जानकारी फराहम की जाएगी. चुने गए अध्येताओं को 30,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. इसके लिए 18 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि वाईसीपीएम की सदर सुप्रिया सुले ने कहा है कि यह फेलोशिप सिर्फ महाराष्ट्र के रहने वाले लोगों के लिए होगा. रियासत के लोग कहीं बाहर रहते हों तो वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
35 वर्ष से कम उम्र के लेखक फेलोशिप के लिए पात्र वहीं, ’शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप इन लिटरेचर’ के तहत चयनित लेखकों को यात्रा, आवासीय भत्ता और प्रकाशन कार्य के लिए वित्तीय अनुदान मुहैया किया जाएगा. 35 वर्ष से कम आयु के लेखक फेलोशिप के लिए पात्र होंगे. इसके लिए दस लेखकों का चयन किया जाएगा. कृषि और साहित्य के क्षेत्र में फेलोशिप 12 दिसंबर से शुरू होगी. इसी तरह, ’शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप इन एजुकेशन’ शिक्षकों के लिए रहेगी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








