
Xiaomi Redmi 15C 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, बस इतनी है कीमत
AajTak
Xiaomi Redmi 15C 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम REDMI 15C 5G है. यह कंपनी का अफोर्डेबल 5G हैंडसेट है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 6.9 Inch का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का यूज किया है. इसमें 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है.
REDMI 15C 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है. इस कीमत में 4GB + 128GB मॉडल मिलता है. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15499 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB मॉडल आता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्जिं में 2 दिन से ज्यादा चलेगी.
इस हैंडसेट को Amazon.in, Xiaomi के ऑफिशियल पोर्टल और Xiaomi रिटेल से 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा. REDMI 15C 5G को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो डस्क पर्पल, मूनलाइन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के साथ आता है. कंपनी ने इसके साथ 2 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
REDMI 15C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
REDMI 15C 5G में 6.9-inch का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. यह हैंडसेट 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें 660 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
यह भी पढ़ें: फ़ोन बंद होने के बाद भी चालू! कैसे चलता है फर्जी स्मार्टफोन शटडाउन स्कैम?

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










