
Xiaomi Mi 11 Ultra लॉन्च, कैमरे के पास भी दिया गया है डिस्प्ले
AajTak
Xiaomi Mi 11 Ultra को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इसको खास बनाता है इसका सेकेंडरी डिस्प्ले. सेकेंडरी डिस्प्ले सेल्फी लेने में काफी मददगार साबित होता है. ये फोन Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है.
Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 Ultra को लॉन्च कर दिया है. Mi 11 Ultra Xiaomi का काफी प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं. Mi 11 Ultra को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है. Xiaomi ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा. Xiaomi Mi 11 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स Mi 11 Ultra में 1.1-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी फोन के बैक पर दिया गया है. ये ऑलवेज ऑन मोड सपोर्ट के साथ आता है. ये डिस्प्ले 450 nits के पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. Mi 11 Ultra में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Adreno 660 GPU भी मौजूद है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












