
Xiaomi सेल में Mi 11X, Redmi के फोन्स, TV और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
AajTak
Xiaomi India की ‘Diwali with Mi’ सेल शुरू हो गई है. इस सेल में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर ऑफलाइन ऑफर दे रही है. इस दौरान अपफ्रंट डिस्काउंट, बंडल ऑफर और बैंक ऑफर्स Xiaomi के प्रोडक्ट्स पर दिए जाएंगे.
Xiaomi India की ‘Diwali with Mi’ सेल चल रही है. इस सेल में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर ऑफलाइन ऑफर दे रही है. इस दौरान अपफ्रंट डिस्काउंट, बंडल ऑफर और बैंक ऑफर्स Xiaomi के प्रोडक्ट्स पर दिए जा रहे हैं.
Diwali with Mi सेल 6 नवंबर तक चलेगी. इसका फायदा आप देशभर में Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से ले सकते हैं. Xiaomi India ने Har din Diwali रिटेलर्स के लिए शुरू किया है. इससे रिटेलर्स को बिना किसी टारगेट के एडिशनल पेआउट सभी स्मार्टफोन मॉडल्स पर दिया जाएगा.
सेल के दौरान लकी ड्रॉ की भी घोषणा की गई है. इसमें Xiaomi सेल के हरेक दिन 64 लकी विनर को 1000 रुपये से 5 लाख तक का इनाम देगा. लकी विनर को सेडान कार और सुपरबाइक्स भी बंपर प्राइज के तौर पर दिया जाएगा. इस लकी ड्रॉ को Mi Homes, Mi Studios और Mi Stores पर ऑर्गनाइज किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










