
Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi A2 और A2+, सिर्फ 5,999 रुपये से शुरू है कीमत
AajTak
Xiaomi Redmi A2 Price: शाओमी ने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो Redmi A2 सीरीज का हिस्सा हैं. दोनों स्मार्टफोन्स में ज्यादा अंतर नहीं है. जहां स्टैंडर्ड वर्जन में आपको तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं. वहीं हायर वर्जन यानी Redmi A2+ में आपको सिर्फ एक वेरिएंट मिलेगा. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
Xiaomi ने Redmi A-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन- Redmi A2 और A2+ लॉन्च किए हैं. दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की एंट्री लेवल सीरीज का हिस्सा हैं. Redmi A2 और A2+ दोनों ही फोन्स को कंपनी पहले यूरोप में लॉन्च कर चुकी है. इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं है. यानी ये यूरोप वाले ही फीचर्स के साथ आते हैं.
दोनों स्मार्टफोन्स में कोई ज्यादा अंतर नहीं है. स्टैंडर्ड Redmi A2 के मुकाबले A2+ में सिर्फ कुछ फीचर्स ज्यादा हैं. इनमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर, HD+ स्क्रीन, टेक्स्चर डिजाइन और 5000mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं Redmi के नए फोन्स की कीमत और दूसरे फीचर्स.
रेडमी ने इस स्मार्टफोन को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. हैंडसेट का बेस मॉडल 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 5,999 रुपये है. वहीं फोन का 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में आता है. इसका टॉप वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है.
Redmi A2+ सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है. दोनों ही डिवाइस दो साल की वारंटी के साथ आते हैं. इनकी सेल 23 मई को Amazon.in पर होगी.
फीचर्स की बात करें तो Redmi A2 और Redmi A2+ में 6.52-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन HD+ रेज्योलूशन के साथ आती है. इसमें आपको वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा हुआ है. रियर साइड में आपको फॉक्स लेदर फिनिश मिलती है. ये फोन सी ग्रीन, ऐक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक में आता है.
दोनों ही फोन डुअल सिम सपोर्ट और माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं. इसमें MediaTek Helio G36 प्रोसेसर मिलता है. डिवाइस 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. रियर साइड में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 8MP का मेन लेंस और एक QVGA लेंस मिलता है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










