
Xiaomi का 29 मार्च को मेगा इवेंट, नया फिटनेस बैंड और नए स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च
AajTak
Xiaomi भारत में 29 मार्च को चीन में एक मेगा इवेंट करने करने जा रहा है. ये इवेंट ग्लोबल मार्केट के लिए भी लाइव रहेगा. कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसमें Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra और एक Mi Mix डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा.
Xiaomi 29 मार्च को चीन में एक मेगा इवेंट करने करने जा रहा है. ये इवेंट ग्लोबल मार्केट के लिए भी लाइव रहेगा. कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसमें Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra और एक Mi Mix डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही इसमें एक लैपटॉप और एक वॉशिंग मशीन की भी लॉन्चिंग की जाएगी. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें नए Mi Smart Band 6 को भी इसी इवेंट में पेश किया जाएगा. शाओमी ने कंफर्म किया है कि Mi Smart Band 6 को 29 मार्च को शाओमी स्प्रिंग कॉन्फ्रेंस इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके लिए एक पोस्टर भी जारी किया है. जारी किए गए पोस्टर में अपमकिंग स्मार्ट बैंड का डिजाइन नहीं दिखाया गया है. लेकिन, ये कंफर्म किया गया है कि इस स्मार्ट बैंड में फिटनेस और हेल्थ रिलेटेड वर्कआउट मोड्स मिलेंगे. साथ ही इसमें अच्छी बैटरी लाइफ भी मिलेगी. हाल ही में इस अपकमिंग स्मार्टबैंड की लाइव तस्वीर भी लीक के जरिए सामने आई थी. इस कथित तस्वीर से ये पता चला था कि डिवाइस का डिजाइन पिछले मॉडल्स की तरह ही होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










