
X पर ट्रंप की हुई वापसी, लेकिन इंटरव्यू में आया टेक्निकल ग्लिच, एलॉन मस्क ने बताया DDOS attack
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू से पहले एलन मस्क को टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस बारे में एलन मस्क ने एक्स पर एक ट्वीट कर जानकारी दी है.
एक्स के सीईओ एलॉन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ा.इसकी वजह से दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उनका ये इंटरव्यू 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ. इस बारे में एक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने एक्स पर जानकारी दी है.
एक्स की सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा मालूम हो रहा है कि बड़े पैमाने पर DDoS हमला हुआ है. इसे बंद करने पर काम चल रहा है. सबसे खराब स्थिति में हम कम संख्या में लाइव अपने दर्शकों के साथ आगे बढ़ रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को बाद में पोस्ट करेंगे.
'हमने पहले किया था ट्रायल'
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में यह भी बताया कि हमने आज 8 मिलियन दर्शकों की मौजूदगी में इसका ट्रायल भी करके देखा था. उन्होंने आगे बताते हुए कहा, हमने देखा कि रात 8 बजे कुछ यूजर साइट के पेज पर नहीं पहुंच पा रहे थे. हालांकि, कुछ देर बाद ही 115,000 से ज्यादा लोग स्ट्रीमिंग में सफलतापूर्वक शामिल हो चुके थे.
दरअसल, एलॉन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से लाइव इंटरव्यू करने वाले थे. जिसका एक वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था. मस्क ने ऐलान किया था कि वह 12 अगस्त को अमेरिकी वक्त के अनुसार रात 8 बजे डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक्स पर लाइव बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी ये बातचीत अनस्क्रिप्टेड होगी और इसके लिए कोई मुद्दा भी निर्धारित नहीं है.
ट्रंप की ट्विटर (X) पर वापसी

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







