
Wrestlers protest LIVE: वाड्रा और चंद्रशेखर आजाद पहुंचे जंतर-मंतर, सिब्बल ने उठाए जांच पर सवाल
AajTak
जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है. आज पहलवानों के समर्थन में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद तथा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे. पहलवानों ने कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना आठवें दिन भी जारी है. पहलवानों ने साफ कर दिया है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वो यहां से नहीं जाएंगे.पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम डटे रहेंगे. इस बीच पहलवानों को राजनीतिक दलों का लगातार समर्थन मिल रहा है. आज भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद जंतर मंतर पहुंचे और खिलाड़ियों के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगले 3 दिन में पहलवानों के आंदोलन को गांव-गांव में लेकर जाएंगे, जब जनता खड़े होती है तो अच्छे तानाशाह गिर जाते हैं.
- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे हैं. उन्होंने धरना- प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के प्रति एकजुटता दिखाई.
-सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की पैरवी कर रहे प्रसिद्ध वकील और सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'विरोध कर रहे पहलवानों की दुर्दशा: एक नाबालिग, 6 अन्य पीड़ित, एक उद्दंड आरोपी, एक मूक पीएमओ, कोई गिरफ्तारी नहीं. एक साफ सुधरी जांच?"
- भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा, 'ये लड़ाई पार्टी, जाति या धर्म की नहीं है बल्कि यह लड़ाई इंसाफ की है. सरकार कह रही है कि ये जाट आंदोलन है. आज सरकार प्रदर्शन को धर्म के चश्मे से देख रही है.देश के लिए समर्थन दिल से आता है.पहलवान आंसू न बहाएं. कोई खिलाडी एक दिन में नहीं बनता है. तपस्या में तप कर खिलाडी बनते हैं. ताकतवर लोगों को लगता है कि पहलवानो को जीतने नहीं देना है. अबतक तो बृज भूषण को इस्तीफा दे देना चाहिए था.'
-ओलंपिक पदक विजेता और पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य रहे योगेश्वर दत्त ने कहा '...पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे. अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी. योगेश्वर दत्त ने कहा कि पहलवानों को 3 महीने पहले ऐसा करना चाहिए था, मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए...'
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं. महिला पहलवानों से मिली शिकायतों के आधार पर कनॉट प्लेस थाने दर्ज दो एफआईआर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसमें बाल यौन शोषण के खिलाफ कानून (पोक्सो) के तहत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गई हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









