
Wrestlers Protest: हरिद्वार में नरेश टिकैत को मेडल सौंप उनके घर पहुंचे पहलवान, कल सोरम में होगी खाप पंचायत
AajTak
हरिद्वार से पहलवान मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत पर आए, यहां उन्होंने खाना खाया, जिसके बाद वहां से निकल आए. इस दौरान किसान नेता टिकैत ने ऐलान किया कि एक जून को मुजफ्फरनगर के सोरम की चौपाल पर खाप पंचायत होगी, जिसके लिए यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है.
हरिद्वार में गंगा में मेडल विसर्जन करने पहुंचे पहलवानों को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और खाप चौधरियों ने रोक लिया. टिकैत ने रेसलर्स से कहा कि अगर उन्हें मेडल नहीं रखने हैं तो वह उन्हें गंगा में प्रवाहित करने की जगह सीधे राष्ट्रपति को सौंप दें. उन्होंने पहलवानों का मामला सुलझाने के लिए सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया.
नरेश टिकैत के समझाने के बाद पहलवान मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पहुंचे. यहां उन्होंने बंद कमरे में पहलवानों से मुलाकात की और खाना खाया, जिसके बाद मीडिया से बचते हुए निकल आए. इस दौरान टिकैत ने ऐलान किया कि एक जून को मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में ऐतिहासिक चौपाल पर पंचायत होगी, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और यूपी के खाप चौधरी हिस्सा लेंगे. इसमें चर्चा की जाएगी कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर पांच दिनों में कैसे दवाब बनाया जाए. साथ ही नरेश टिकैत ने यह भी कहा कि यह सरकार तो बिल्कुल नाश के पीछे लग रही है क्योंकि कुत्ता अगर काट ले तो उसको काटा नहीं जाता उसके इलाज के लिए देखा जाता है.
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जब हमें पता चला कि पहलवान अपने मेडल गंगा में विसर्जित करने वाले हैं तो हम और सभी चौधरी वहां गए और कहा कि तुम अपने मेडल झोली में गिरा दो. वो मान नहीं रहे थे, लेकिन उन्होंने हमारा सम्मान रखा. अब एक जून को सोरम की पंचायत रखी है, जिसमें बिरादरी के जिम्मेदार बुलाए गए हैं. सरकार को भी पांच दिन का समय मिल जाए क्योंकि अगर सरकार जाए तो ये विवाद खत्म हो सकता है.
टिकैत ने कहा कि पहलवानों ने यह कदम बहुत ही दुख में उठाया है. उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. आज बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का जो नारा है, लेकिन हमारी बेटियों कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.
बृजभूषण की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही: टिकैत
सरकार को लेकर टिकैत ने कहा कि इन्हें समझ में नहीं आ रहा कि हम क्या करें या क्या ना करें, लोगों ने वोट दिए और बड़ी अच्छी तरीके से यह सरकार बनाई. अब इस तरीके से इन्होंने यह काम कर दिया और महिला पहलवानों के साथ में इतनी ज्यादती इन्होंने कर दी. परसों साक्षी मलिक के मुंह पर जूता भी लग रहा है, इससे घिनौना काम क्या हो सकता है. पहलवानों की मांग तो बस ये है कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो जाए. बम बच्चों को मना लेंगे, लेकिन एक बार उसे जेल में पहुंचा दो, लेकिन ऐसी क्या बात है जो इतना बड़ा काम उसने कर रखा है या फिर जो बड़े नेता हैं, धनवान हैं, सिर्फ वो ही रहेंगे. गरीब जनता का रहना ही बेकार है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











