
World Heritage Day 2022: विश्व धरोहर दिवस पर घूमें दिल्ली की ये एतिहासिक इमारतें, आज फ्री में एंट्री
AajTak
World Heritage Day 2022: भारत में ऐसे कई एतिहासिक स्थल हैं जो अपनी संस्कृति और कला के लिए विशेष महत्व रखते हैं. वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day) के मौके पर आज (सोमवार) यानी 18 अप्रैल को दिल्ली के एतिहासिक स्मारकों को फ्री में घूमने का मौका है.
World Heritage Day 2022: हर साल 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है. विश्व धरोहर दिवस यानी वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day) को संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. भारत में ऐसे कई एतिहासिक स्थल हैं जो अपनी संस्कृति और कला के लिए विशेष महत्व रखते हैं.
वर्ल्ड हेरिटेज डे (World Heritage Day) के मौके पर आज (सोमवार) यानी 18 अप्रैल को दिल्ली के एतिहासिक स्मारकों को फ्री में घूमने का मौका है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मुताबिक, विश्व धरोहर दिवस पर पर्यटक राष्ट्रीय राजधानी के एतिहासिक स्मारकों में निःशुल्क घूम सकते हैं. अपने परिवार के साथ एतिहासिक स्थलों को घूमना शानदार अनुभव में से एक होता है.
बता दें कि दिल्ली में एएसआई के अधीन 174 एतिहासिक स्मारक हैं. इनमें से 11 स्मारकों में टिकट से एंट्री मिलती है. जिसमें लालकिला, कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, जंतर-मंतर, पुराना किला, कोटला फिरोजशाह, तुगलकाबाद किला शामिल है.
ऐसे में अगर आप विश्व धरोहर दिवस यानी वर्ल्ड हेरिटेज डे के खास मौके पर विजिट करेंगे तो कोई टिकट नहीं लेना होगा बल्कि फ्री में एंट्री मिलेगी. बता दें कि इससे पहले 19 नवंबर 2021 से लेकर 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया गया था. उस दौरान भी निशुल्क प्रवेश दिया गया था.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












