
'World Cup चाहिए...' Ind vs Aus फाइनल से पहले दिखा फैंस का जोश, वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
AajTak
World Cup 2023 India vs Australia: सोशल मीडिया पर आज के वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. आज का मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार को वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होने वाला है. देश भर में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है. लोग मीम्स के जरिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. आशुतोष श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा, 'अहमदाबाद की पिच पर कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के लीडर खिलाड़ी. उम्मीद है विजेता भारत होगा.'
मोना नाम की यूजर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर का नजारा दिखा रहे वीडियो को शेयर किया है.
यहां कुछ अन्य मीम्स देखें-
इसके साथ ही लोग पुराने वर्ल्ड कप मैच के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. देश भर में भारत की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं. कहीं आरती हो रही है, तो कहीं ढोल नगाड़े बज रहे हैं. मैच शुरू होने से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं देने के लिए अहमदाबाद पहुंचे. इससे पहले वो 5 तारीख को आए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भारतीय टीम को जीतता हुआ देखेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










