
Work From Pub: पब में बैठकर करें काम, इस देश में मिल रहा जबरदस्त ऑफर!
AajTak
ब्रिटेन में कई बार (BAR) अब (Work From Pub) का ऑफर दे रहे हैं, इस ऑफर को लोग भी पसंद कर रहे हैं. लोगों को काम करने के लिहाज से भी कॉन्सेप्ट भा रहा है. पैकेज की शुरुआत 900 रुपए से है. कई जगह तो ड्रिंक्स भी ऑफर की जा रही है. बार भी लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों के लिहाज से डील दे रहे हैं.
Working From Pub: कोरोना काल में लोगों ने वर्क फ्रॉम होम किया, कई कंपनियों में अब भी यह जारी है. इसी बीच ब्रिटेन में कई बार (BAR) अब 'वर्क फ्रॉम पब' (Work From Pub) को ऑफर कर रहे हैं. इसके लिए दिन के हिसाब से डील भी दी जा रही हैं. कुछ पब तो ड्रिंक्स भी ऑफर कर रहे हैं, लेकिन यह पैकेज में है.
'गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में फुलर (Fuller) चेन के 380 पब इस ऑफर को दे रहे हैं. 'वर्क फ्रॉम पब' ऑफर की शुरुआत करीब 900 रुपए से है. एक दिन में 900 रुपए खर्च कर शख्स को लंच, ड्रिंक मिलेगी.
वहीं, ब्रीवरी यंग (Brewery Young) के 185 पब ने 1400 रुपए में वर्क फ्रॉम पब (WFP ) की डील रखी है. हालांकि, अलग-अलग पब में इनके दाम ऊपर नीचे हो सकते हैं. ब्रीवरी यंग की डील में सैंडविच लंच, चाय और कॉफी मिलेगी.
'गार्जियन' से बातचीत में 'वर्क फ्रॉम पब' करने वाले सिक्योरिटी कंसल्टेंसी के डायरेक्टर ने बताया कि 900 रुपए खर्च कर आपको सैंडविच, टेबिल प्लग और अनलिमिटेड चाय और कॉफी मिल जाती है. उन्होंने इस आइडिया की तारीफ की और कहा- पब में फोकस कर काम करना ज्यादा आसान है. क्योंकि यहां किसी भी तरह का डिस्ट्रैक्शन नहीं होता है.
दरअसल, ब्रिटेन में कॉस्ट ऑफ लिविंग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में बार (BAR) WFP (Work From Pub) के माध्यम से इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि लैपटॉप पर काम करने वाले लोग यहां आएंगे. यही कारण है कि कई पब इसके लिए कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं. पब भी इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि इस ऑफर से उनकी आमदनी होगी और ब्रिटेनवासियों को भी बिजली के बिल से राहत मिलेगी. क्योंकि हाल फिलहाल में ब्रिटेन में बिजली के बिल में भयंकर वृद्धि की मार लोगों पर पड़ी है.
तरह-तरह के ऑफर और पैकेज ब्रिटेन में कई पब अलग-अलग तरह के ऑफर और पैकेज भी दे रहे हैं. इनमें फूड एंड ड्रिंक का पैकेज भी शामिल है. इसके अलावा अगर कोई मीटिंग करना चाह रहा है तो उसके लिहाज से भी पैकेज बनाए गए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











