
Wobble ने लॉन्च किए 65-inch तक के Smart TV, 10999 रुपये से शुरू है कीमत
AajTak
Wobble X-सीरीज और K-सीरीज टीवी लॉन्च हो गए हैं. कंपनी ने अलग-अलग स्क्रीन साइज के टीवी को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. Wobble X-सीरीज टीवी को कंपनी ने गेमिंग पर फोकस करते हुए तैयार किया है. वहीं Wobble K-सीरीज को कंपनी ने बजट यूजर्स को टार्गेट करने के लिए लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Wobble ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है. Wobble देसी कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी का ब्रांड है. कंपनी ने X और K-सीरीज के टीवी को लॉन्च किया है. Wobble X सीरीज कंपनी का गेमिंग फोकस्ड लाइनअप है, जिसमें 55-inch तक का Ultra QLED डिस्प्ले मिलता है.
ये टीवी DynamIQ डुअल प्रोसेसर और 80W के स्पीकर के साथ आता है. Wobble K सीरीज में 65-inch का डिस्प्ले मिलता है. ये गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है. इसमें 32GB का स्टोरेज मिलता है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
Wobble X सीरीज की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है. ये टीवी 43-inch, 50-inch और 55-inch स्क्रीन साइज में आता है. वहीं Wobble K सीरीज की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है. ये टीवी 40-inch, 43-inch, 50-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज में आता है. दोनों ही टीवी को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Blaupunkt ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, फ्री में देख पाएंगे 400 चैनल, 10 हजार से कम है कीमत
Wobble X सीरीज टीवी में Ultra QLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.07 अरब कलर्स को सपोर्ट करता है. ये टीवी मेटल फिनिश और फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है. कंपनी की मानें तो X सीरीज को गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें MEMC फीचर मिलता है, जो विजुअल को स्मूद बनाएगा.
यह भी पढ़ें: Thomson ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, फ्री में देख पाएंगे 400 चैनल्स, आवाज से होगा कंट्रोल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









