
Windows 11: कब होगा लॉन्च, क्या होंगे फीचर्स और किन्हें मिलेगा फ्री
AajTak
Windows 11 अब ज्यादा दूर नहीं है. इसी हफ्ते कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है. लगभग पांच साल के बाद Windows OS में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कब होगा लॉन्च, क्या होंगे फीचर्स और किन्हें मिलेगा फ्री. आइए जानते हैं.
दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला ऑरेटिंग सिस्टम Windows है. अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने पांच साल पहले यानी 2015 में Windows 10 लॉन्च किया था. इसके बाद से इसमें कई अपडेट्स जुड़े, लेकिन पूरी तरह से नया वर्जन यानी Windows 11 नहीं आया है. अब इंतजार खत्म हो रहा है और Windows 11 लॉन्च होने वाला है. Windows 11 के बारे में कई चीजें लीक हो चुकी हैं. लॉन्च का जहां तक सवाल है तो कंपनी इसे 24 जून को लॉन्च कर सकती है. माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा इवेंट 24 जून को है. कंपनी ने ये क्लियर तो नहीं किया है, लेकिन सीईओ सत्य नडेला ने एक इवेंट में ये कहा था कि Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में दशक का सबसे बड़ा अपडेट आने वाला है. इससे ये तो क्लियर है कि Widnows 11 आ रहा है. आइए जानते हैं इसमें क्या होगा खास और ये किन्हें मिल सकता है. अब तक हुए लीक से ये साफ है कि Windows 11 में स्टार्ट मेन्यू बदल जाएगा. लाइव टाइल्स को हटा दिया जाएगा. टास्कबार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और आइकॉन्स टास्क बार के सेंटर में प्लेस किए जाएंगे. अगर आपको Windows 10X के बारे में पता है कि इस वर्जन के काफी फीचर्स Windows 11 में दिए जाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










