
When International Yoga Day Started in India: भारत में 2015 से 2022 तक कैसे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? देखें
AajTak
Eight Years of International Yoga Day in India: आज पूरे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर लोग योग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया. इस दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी वहां मौजूद रहे. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस वर्चुअल रूप से मनाया जा रहा था. और दो सा बाद ये दिन सामूहिक रूप से अलग-अलग जगहों पर मनाया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत 2015 से हुई. भारत में 2015 से 2022 तक कैसे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? देखें ये तस्वीरें.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











