
WhatsApp Update: वॉट्सऐप DP की तरह हाइड होगा Online स्टेटस, आ रहा नया अपडेट, ऐसे करेगा काम
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर जल्द ही नया फीचर आने वाला है. इस फीचर की मदद से आप अपनी DP की तरह ऑनलाइन स्टेटस को भी हाइड कर सकेंगे. इस फीचर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा.
WhatsApp पर जल्द ही नया फीचर आने वाला है. इस फीचर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. कंपनी पिछले कुछ वक्त से प्राइवेसी फीचर्स को मजबूत कर रही है. हाल में कंपनी ने DP, लास्ट सीन और स्टेटस को चुनिंदा यूजर्स से हाइड करने का ऑप्शन जोड़ा है. अब जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है.
इस फीचर की मदद से आप ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर रोलआउट करने वाला है. इसकी मदद से आप चुनिंदा यूजर्स से अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे.
यानी आप जिसे चाहेंगे उसे ऑनलाइन का स्टेटस दिखेगा, जिसे नहीं चाहेंगे उसे नहीं दिखेगा. यह एक महत्वपूर्ण फीचर है, जिसकी मदद से 'ऑनलाइन' स्टेटस को हाइड कर सकेंगे.
इसके अलावा WhatsApp मैसेज डिलिट का फीचर भी अपडेट हो रहा है. यूजर्स को टाइम लिमिट के नए ऑप्शन मिलेंगे. WABetainfo की रिपोर्ट की मानें तो आप तय कर सकेंगे कि वॉट्सऐप पर कौन आपका लास्ट सीन देख सकेगा. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और बीटा यूजर्स को भी यह फीचर नहीं मिला है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे. आप Everyone और Same as Last Seen में से एक को चुन सकेंगे. Same as Last Seen का मतलब है कि जो सेटिंग आपने लास्ट सीन के लिए की होगी.
वहीं आपको ऑनलाइन के लिए भी नजर आएगी. मान लेते हैं कि आपने अपने लास्ट सीन के लिए सिर्फ कॉन्टैक्ट की सेटिंग की है, तो आपका ऑनलाइन स्टेटस भी सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स को ही नजर आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










