
WhatsApp Update: वॉट्सऐप से हटाना चाहते हैं Online स्टेटस? ये खबर आपके लिए है
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर नए-नए फीचर्स आते रहते हैं. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐप नए फीचर्स को जोड़ने वाला है. ऐप पर हमें जल्द ही तीन नए फीचर्स मिलने वाले हैं, जिसमें से एक बहुत ही खास है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे. यानी किसी को यह नजर नहीं आएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं. आइए जानते हैं इन फीचर्स की डिटेल्स.
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़ता रहता है. हाल में ही ऐप पर मैसेज रिएक्शन और दूसरे नए फीचर्स आए हैं. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है. कंपनी ने हाल में मैसेज रिएक्शन फीचर को एक्सपैंड करना शुरू किया है. वहीं लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स को बड़ी फाइल ट्रांसफर करने और सिक्योरिटी व प्राइवेसी के दूसरे फीचर्स मिल रहे हैं.
ऐप ने यूजर्स को उनकी प्रोफाइल का ज्यादा कंट्रोल दिया है. अब WhatsApp यूजर्स लास्ट सीन की तरह ही अपनी प्रोफाइल को भी हाइड कर सकते हैं.
जल्द ही प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स आने वाले हैं. वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स को बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं इन फीचर्स की डिटेल्स.
जल्द ही आप WhatsApp पर अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे. इस फीचर की मदद से आप तय कर सकेंगे कि कौन आपके ऑनलाइन स्टेटज को देख सकता है.
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है. इसमें आपको दूसरे प्राइवेसी फीचर्स की तरह ही चार हाइडिंग ऑप्शन मिलेंगे. इसे आप लास्ट सीन की तरह ही सेट कर सकते हैं.
वॉट्सऐप पर अब आपको फेसबुक की तरह ही अपना अवतार बनाने का फीचर भी मिलेगा. जैसे आप Facebook पर अपना अवतार सेट करते हैं, उसी तरह से आपको वॉट्सऐप पर भी ऑप्शन मिलेगा. अपकमिंग अपडेट्स में हमें वॉट्सऐप का यह फीचर देखने को मिल सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










