
WhatsApp Update में आएगा नया फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा कॉलिंग का अलग बटन, जानिए डिटेल्स
AajTak
WhatsApp Call on Laptop: वॉट्सऐप यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर जल्द ही हमें कॉलिंग के लिए एक अलग टैब मिलेगा. ऐसा टैब अभी तक मोबाइल यूजर्स को मिल रहा था, लेकिन आने वाले अपडेट में ये डेस्कटॉप वर्जन में भी जोड़ा जा सकता है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर हमेशा नए फीचर्स को जोड़ता रहता है. यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ऐप डेवलपर्स नए-नए फीचर्स जोड़ते रहते हैं. वॉट्सऐप पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर लंबे समय से मौजूद है. मगर डेस्कटॉप पर आपको फोन की तरह कॉलिंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता है.
मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आपको बहुत से फीचर्स मिलते हैं. हाल में कंपनी ने वेब वर्जन के बीटा वर्जन में साइड बार जोड़ा है. इस फीचर को Windows बीटा वर्जन 2.2240.1.0 पर स्पॉट किया गया था. साइड बार में यूजर्स को चैट लिस्ट, स्टेटस अपडेट और सेटिंग जैसे कई दूसरे ऑप्शन मिलते हैं.
इस साइड बार में अब यूजर्स को कॉलिंग का भी ऑप्शन नजर आ रहा है. यानी जल्द ही हमें WhatsApp डेस्कटॉप वर्जन पर कॉलिंग के लिए मोबाइल की तरह ही एक अलग सेक्शन मिल सकता है.
कंपनी किसी भी फीचर को स्टेबल वर्जन में लॉन्च करने से पहले बीटा वर्जन में टेस्ट कर सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो बीटा वर्जन में दिखने वाले ज्यातार फीचर्स कुछ दिनों बाद स्टेबल वर्जन पर भी आ जाते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp Call टैब में यूजर्स को डिवाइस की कॉल हिस्ट्री दिखाई देगी. इस फीचर को WABetaInfo ने स्पॉट किया है. वॉट्सऐप का ये फीचर 2.2246.4.0 बीटा वर्जन पर स्पॉट हुआ है. इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें वॉट्सऐप कॉलिंग फीचर को स्पॉट किया जा सकता है.
ये फीचर स्टेबल वर्जन पर कब तक आएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. वैसे WhatsApp Web पर आपको कॉलिंग का फीचर नहीं मिलता है, लेकिन इसके डेस्कटॉप ऐप पर आपको कॉलिंग का फीचर काफी समय से मिल रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










