
WhatsApp Update: कमाल का फीचर, लंबे वक्त से था इंतजार, बहुत आसान है यूज करना
AajTak
WhatsApp Update: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप रिएक्शन फीचर को अपडेट कर रहा है. नए अपडेट में यूजर्स को पहले से ज्यादा इमोजी रिएक्शन के लिए मिलेंगे. बल्कि यूजर्स अपनी मर्जी के इमोजी से रिएक्शन कर सकेंगे. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट में क्या होगा खास.
WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. कुछ वक्त पहले ही इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज रिएक्शन फीचर ऐड हुआ है. ऐप ने इस फीचर को एंड्रॉयड, iOS और वेब तीनों की प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है. रिएक्शन फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिलने वाले फीचर जैसा ही है.
इसकी मदद से यूजर्स किसी मैसेज या फाइल को नए ढंग से एक्नॉलेज कर सकते हैं. पहले इस फीचर में सिर्फ 6 इमोजी का ही ऑप्शन मिल रहा था. अब कंपनी इसे एक्सपैंड कर रही है. यानी यूजर्स को मैसेज रिएक्शन में अब सिर्फ 6 नहीं बल्कि ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.
यूजर्स अब अपनी मर्जी की इमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे. WhatsApp के इस फीचर को लेटेस्ट एंड्रॉयड और iOS बीटा अपडेट में स्पॉट किया गया है. ऐप में यूजर्स को नया + बटन नजर आएगा.
यह बटन 6 इमोजीज के बगल में होगा. इस बटन पर क्लिक करके आप अपने मैसेज के लिए नया इमोजी सलेक्ट कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप नए अपडेट में इस फीचर को स्टेबल वर्जन के लिए भी रोलआउट कर रहा है.
हालांकि, रोलआउट स्लो है और इसे सभी यूजर्स तक पहुचने में थोड़ा वक्त लगेगा. फिलहाल यूजर्स को रिएक्शन के लिए 6 इमोजी का ऑप्शन मिलता है. इसमें थंब्स अप, लॉफिंग, वॉव, सैड और प्रे का ऑप्शन शामिल है.
नए अपडेट के बाद यूजर्स को सिर्फ + बटन पर लॉन्ग प्रेस करना होगा, जिसके बाद आप अपनी मर्जी का कोई भी इमोजी चून सकेंगे. यह फीचर इंस्टाग्राम और Slack के रिएक्शन फीचर जैसा ही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










