
WhatsApp Hack करने का नया तरीका, एक गलती और स्कैमर्स के पास होगा आपका अकाउंट
AajTak
WhatsApp Hack: वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेज प्लेटफॉर्म है. इस ऐप का इस्तेमाल पर्सनल और ऑफिस दोनों तरह के कामों में होता है. क्या हो अगर कोई आपका WhatsApp Account हैक कर ले? ऐसा कुछ लोगों के साथ हुआ है, जिसे बाद पुलिस ने इस मामले में लोगों को सावधान किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला, जिसकी वजह से आपका अकाउंट हैक हो सकता है.
स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे ही एक तरीके को लेकर पुलिस लोगों को सवाधान कर रही है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक फेसबुक पोस्ट किया है, जिसमें लोगों को WhatsApp Scam के बारे में बताया गया है. ये वॉर्निंग एक स्टूडेंट और बिजनेसमैन की शिकायत के बाद दी गई है.
आपने कई बार सुना होगा किसी दोस्त के नाम से एक दूसरी फेसबुक आईडी किसी ने बना ली है, जो लोगों से पैसे मांग रहा है. ये मामला भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन WhatsApp से जुड़ा हुआ है. इसकी शुरुआत वर्ल्ड योगा डे यानी 21 जून को होती है.
दरअसल, स्कैमर्स पहले किसी यूजर का Facebook अकाउंट हैक करते हैं. हैक किए अकाउंट से स्कैमर उस यूजर्स के फ्रेंड्स को Yoga Classes जॉइन करने के लिए बोलता है, जिसकी उसने शुरुआत की है. इसके बाद स्कैमर एक लिंक भेजता है और रिसिपिएंट को उस पर क्लिक करने के लिए कहता है.
लिंक पर क्लिक करने के बाद स्कैमर, यूजर्स से 6 अंक का OTP मांगता है. मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही कोई यूजर उस OTP को शेयर करता है, स्कैमर्स उसका वॉट्सऐप अकाउंट एक्सेस कर लेता है. यूजर ने जिस OTP को शेयर किया है. दरअसल, वो एक WhatsApp वेरिफिकेशन कोड होता है.
इस कोड की मदद से स्कैमर्स पास यूजर का वॉट्सऐप अकाउंट पहुंच जाता है. इस मामले में स्कैमर्स ने लोगों को फंसाने के लिए योगा क्लासे के प्रीटेस्ट का इस्तेमाल किया था. जैसे ही कोई स्कैमर के जाल में फंसता है, ये उनसे पैसे मांगने लगते हैं.
इतना ही नहीं ये स्कैमर्स लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल गैरकानूनी काम में भी करते हैं. पुलिस ने यूजर्स को इस तरह के किसी भी स्कैम से सावधान किया है. इस तरह के स्कैम के बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










