
WhatsApp: स्टोरेज स्पेस और डेटा बचाने के लिए सेटिंग्स में करें ये बदलाव
AajTak
WhatsApp में मीडिया कंट्रोल करने के लिए कई तरह के सेटिंग्स मिलते हैं. इससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर रिसीव होने वाले फोटोज, वीडियो और दूसरे मल्टीमीडिया कंटेंट्स को कंट्रोल कर सकते हैं.
WhatsApp में मीडिया कंट्रोल करने के लिए कई तरह के सेटिंग्स मिलते हैं. इससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर रिसीव होने वाले फोटोज, वीडियो औपर दूसरे मल्टीमीडिया कंटेंट्स को कंट्रोल कर सकते हैं. वॉट्सऐप में ऐसा ही एक सेटिंग स्टोरेज स्पेस और डेटा को सेव करने के लिए भी दिया जाता है. इसी के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूजर्स को एक बार में सभी चैट्स के लिए ऑटो-डाउनलोड को ऑफ करने का ऑप्शन देता है. आमतौर पर वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म पर रिसीव हुए सभी फोटोज और वीडियोज को डाउनलोड कर लेता है और गैलरी में सेव कर देता है. इससे डेटा तो खर्च होता ही है और स्टोरेज भी खत्म हो जाता है. इसके साथ ही वॉट्सऐप के पास मीडिया विजिबिलिटी नाम का भी एक ऑप्शन है. इसे ऑफ करने से फोन की गैलरी से डाउनलोड हुए नए कंटेंट हट जाते हैं. आइए जानते हैं वॉट्सऐप पर मीडिया सेटिंग्स को मैनेज करने के तरीके. ध्यान रहे इन ऑप्शन्स के लिए आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन और एक्टिव अकाउंट होना जरूरी है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










