
'किसी और को भी धन्यवाद देंगे या नहीं...', अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री को क्यों टोका
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सदन में टोक दिया. गजेंद्र सिंह शेखावत महात्मा बुद्ध की अस्थियों की भारत वापसी को लेकर एक सवाल का जवाब देने के बाद बैठ गए थे.
लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को टोक दिया. पर्यटन मंत्री लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जब भगवान बुद्ध की अस्थियों से संबंधित प्रश्न का जवाब देने के बाद बैठ गए, अखिलेश यादव ने उन्हें टोकते हुए कहा कि माननीय सदस्य और माननीय मंत्री जी से सहमत हूं, कि कुछ अच्छा काम कर रहे हैं. लेकिन धन्यवाद में कंजूसी क्यों
उन्होंने कहा कि क्या माननीय मंत्री जी और सांसद जी को किसी और का भी धन्यवाद देना चाहिए कि नहीं चाहिए, जब भगवान बुद्ध की इतनी पुरानी लौट के आई है. किसी और को भी धन्यवाद देना चाहिए कि नहीं, माननीय मंत्री जी से जानना चाहता हूं. इस पर पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उसे लाने में जितने भी लोगों ने सहयोग किया, अखिलेश ने फिर टोका और पूछा कि जितने भी लोगों ने सहयोग किया उनको धन्यवाद देंगे कि नहीं देंगे.
इस पर पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि माननीय अध्यक्ष का चाबुक मेरी कमर पर था कि जल्दी से समाप्त करूं. मैं डरते-डरते उनकी तरफ देखते-देखते बोल रहा था. पर्यटन मंत्री की इस बात पर चेयर से ओम बिरला भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसने भारत में एक नए मॉडल की स्थापना की है. हमने एक पीपीपी पर एग्रीमेंट किया. गोदरेज समूह को हमने उसके उद्घाटन के समय पर भी सम्मानित किया और उसके बाद में भी सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद करते हैं गोदरेज समूह का, जिन्होंने एक फोन कॉल पर अपने कोष में से पैसा देकर के इस सांस्कृतिक संपत्ति के संरक्षण के लिए सहयोग किया. यह केवल एक काम नहीं, एक नए युग की शुरुआत है जहां हम मिलकर के इस तरह के विषयों पर काम कर सकते हैं. दरअसल, बीजेपी के सांसद जगदंबिका पाल ने भगवान बुद्ध से जुड़े दुर्लभ रत्नों की नीलामी का जिक्र करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर के पिपरहवा स्तूप की खुदाई हुई थी राजा शुद्धोधन की राजधनी.
यह भी पढ़ें: '...ये पॉलिसी की कमजोरी' राज्यसभा में खड़गे ने उठाया LPG का मुद्दा, नड्डा का पलटवार
उन्होंने कहा कि विलियम क्लैक्सटन पेप्पे खुदाई के बाद जो रैलिक्स थे, वो लेकर के गए और हांगकांग में ऑक्शन हो रहा था. इस सरकार की पहल से वो गौतमबुद्ध की अस्थियां सब वापस आई हैं. इस पहल के लिए बहुत आभार व्यक्त करता हूं और चाहता हूं कि वह जो स्थली है, पिपरहवा कपिलवस्तु, उसको यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने पर विचार किया जाएगा. इसके जवाब में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सदस्य को धन्यवाद करता हूं कि भारत देश के रूप में यह बहुत बड़ी सफलता थी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











