
होर्मुज से शिवालिक लेकर आया हजारों टन LPG, अब मिलेगी आपके किचन को राहत
AajTak
ईरान–इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है. इसके आगमन से देश में चल रहे एलपीजी संकट से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने के कारण देश में एलपीजी आपूर्ति पर दबाव देखने को मिल रहा है. इस बीच राहत की खबर यह है कि शिवालिक (VLGC), जो शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का स्वामित्व वाला बहुत बड़ा गैस कैरियर है, यह गुजरात के मुद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है. यह जहाज जारी युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसा हुआ था. भारतीय ध्वज वाला यह एलपीजी टैंकर लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर सुरक्षित रूप से मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है. भारत सरकार के सफल कूटनीतिक प्रयासों के चलते युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकला यह जहाज देश में जारी एलपीजी संकट को कम करने में मदद करेगा.
यह एक ही खेप लगभग 32.2 लाख घरेलू सिलेंडरों (14.2 किलो वाले मानक सिलेंडर) के बराबर है. माना जा रहा है कि यह कार्गो भारत की एलपीजी आयात की लगभग एक दिन की कुल आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है.
यह भी पढ़ें: LPG संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोली- 'अमेरिका के सामने झुकने का दिखेगा असर'पहले घरेलू कनेक्शन को मिलेगी मदद
सरकार ने बंदरगाह अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिवालिक और नंदा देवी दोनों जहाजों से एलपीजी गैस को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द उतारा जाए. जानकारी के मुताबिक, एलपीजी संकट से निपटने के लिए सबसे पहले घरेलू परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को राहत दी जाएगी और अंत में अन्य व्यावसायिक संस्थानों को स्थिति के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी.
एलपीजी जहाज शिवालिक से 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी मुंद्रा में उतारी जाएगी, जबकि 26,000 मीट्रिक टन एलपीजी मंगलुरु में उतारी जाएगी. (Input: Aishwarya Patil)

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











