
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच भारत को रूसी तेल महंगा पड़ रहा है. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी ने अपने ख़िलाफ़ चल रही कथित झूठी ख़बरों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया है.
भारत के लिए रूसी तेल 98.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने अपने ख़िलाफ़ झूठी ख़बरों पर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया. इन खबरों के अलावा, अगले हफ़्ते 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार को भी संसद चलेगी. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें
भारत में रूसी तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! महंगा बेचकर कितना कमा रहे पुतिन ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच भारत को रूसी तेल महंगा पड़ रहा है. रूस का प्रमुख यूराल क्रूड भारत में 98.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. रूसी तेल की कीमतों में भारी उछाल की वजह डोनाल्ड ट्रंप की रूसी तेल पर छूट है जो उन्होंने पूरी दुनिया के देशों के लिए जारी की है. आजतक के अनुसार, इसमें शिपिंग चार्जेज भी शामिल हैं.
हरदीप पुरी की बेटी ने किया 10 करोड़ का मानहानि केस, जेफरी एपस्टीन के साथ नाम जोड़ने से खफा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने अपने ख़िलाफ़ चल रही कथित झूठी और दुर्भावनापूर्ण ख़बरों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया है. इन पोस्ट में उनका नाम अमेरिकी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जोड़ा गया है. आजतक के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया से ऐसे मानहानिकारक पोस्ट हटाने की मांग की है.
अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद, 18 को गिलोटिन लाएगी सरकार संसद में इस हफ़्ते 18 और 20 मार्च को अवकाश रहेगा. गुड़ी पड़वा और ईद के चलते दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी. इन छुट्टियों की भरपाई के लिए सरकार ने प्लान बनाया है. अगले हफ़्ते 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार को भी संसद चलेगी. आज तक के अनुसार, राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इसका ऐलान कर दिया है.
ऑस्कर 2026 में फिल्म को नहीं मिला अवॉर्ड, अब घर लौटकर जेल जाएगा ईरानी फिल्ममेकर! ईरानी फ़िल्ममेकर जफ़र पनाही की फ़िल्म ‘इट वॉज़ जस्ट एन एक्सिडेंट’ अवॉर्ड से चूक गई. ईरान में इसे ‘सरकार विरोधी प्रोपेगेंडा’ बताकर बैन कर दिया गया. फ़िल्म में महिलाओं को बिना हिजाब भी दिखाया गया है. आज तक के अनुसार, अब पनाही की गिरफ़्तारी को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि सरकार पहले ही उन्हें जेल की सज़ा का आदेश दे चुकी है.
मंगल पर मिला वो केमिकल जो बनाता है जिंदगी... नासा के क्यूरियोसिटी रोवर की खोज

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






